Shahjahnpur News: मदनापुर में कच्ची दीवार ढही, छह सदस्यीय परिवार बेघर
Shahjahnpur News: मदनापुर के डाकखाना गली में तेज बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। परिवार घर पर मौजूद था, लेकिन किसी को नुकसान नहीं हुआ। मकान में शाजिद और उसकी पत्नी के चार बच्चे हैं। दीवार गिरने की सूचना मिली है, और जांच की जाएगी। अगर परिवार पात्रता साबित करता है, तो सहायता दी जाएगी।

Shahjahnpur News: मदनापुर। कस्बे की डाकखाना गली में कई दिनों से हो रही तेज बारिश के बाद एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।मकान में शाजिद उर्फ नन्हू पुत्र बशीर अपनी पत्नी शाहीन और चार बच्चों सुबान (12), अलफेज (9), अल्फिजा (6) और हुसैन (4) के साथ रहते हैं। परिवार कच्ची दीवारों पर तिरपाल और टीन डालकर गुजर-बसर कर रहा है। बारिश से दीवारें कमजोर हो गईं और अचानक गिर गईं। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को बाहर निकाला।ग्राम
पंचायत सचिव हंसिका चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फीडिंग के समय परिवार दिल्ली में था, इसलिए नाम शामिल नहीं हो सका। अब परिवार वापस मदनापुर में रह रहा है। दीवार गिरने की सूचना मिली है, मौके पर जांच कराई जाएगी और पात्रता पाए जाने पर आपदा के तहत आवास दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।बारिश में घर गिरने से छह लोगों का परिवार बेघर हो गया है।

