Shahjahnpur News: साल भर में ही जर्जर हो गईं मोहल्लों की सड़कें, घटिया निर्माण का आरोप

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: अहमदपुर रेती समेत कई इलाकों में सड़कें धंसने और टूटने से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईशाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के मोहल्लों में विका

Shahjahnpur News: साल भर में ही जर्जर हो गईं मोहल्लों की सड़कें, घटिया निर्माण का आरोप

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहर के मोहल्लों में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक साल पहले डूडा विभाग की ओर से बनवाई गईं कई मोहल्लों की सड़कें अब जर्जर होने लगी हैं। अहमदपुर रेती समेत कई इलाकों में सड़क कहीं से धंस गई है तो कहीं ईंटें उखड़ने लगी हैं। सड़क की हालत खराब होने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान मानकों का ध्यान नहीं रखा गया और ठेकेदारों ने घटिया गुणवत्ता की ईंट व अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया। लोगों के अनुसार इन सड़कों का निर्माण करीब एक वर्ष पहले कराया गया था। उस समय मोहल्लेवासियों को उम्मीद थी कि सड़क बनने के बाद आवागमन की समस्या दूर होगी, लेकिन कुछ ही समय बाद सड़क की गुणवत्ता सामने आने लगी।

बारिश में स्थिति और खराब

कई स्थानों पर सड़क का हिस्सा धंस गया और ईंटें टूटकर उखड़ने लगीं। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। अहमदपुर रेती सहित कई मोहल्लों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लोगों में नाराजगी है। लाेगों का कहना है कि निर्माण के समय यदि सामग्री की गुणवत्ता और सड़क की मोटाई की ठीक से जांच की गई होती तो इतनी जल्दी सड़क खराब नहीं होती।

शिकायतों का कोई असर नहीं

आरोप है कि ठेकेदारों ने निर्माण में घटिया ईंटों का प्रयोग किया, जिसके कारण सड़क टिक नहीं सकी। लोगों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। मंत्री से भी शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी सड़क की जांच कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई और न ही क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई गई।

सामान्य प्रश्न

शाहजहांपुर में सड़कों की स्थिति क्यों खराब हो गई है?
सड़कों की स्थिति खराब होने का मुख्य कारण घटिया सामग्री का उपयोग और मानकों का ध्यान न रखना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: साल भर में ही जर्जर हो गईं मोहल्लों की सड़कें, घटिया निर्माण का आरोप