जनसुनवाई दिवस में सात शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

Apr 08, 2026 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - जनसुनवाई दिवस में शिकायतें सुनती नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी व अधिकारी। शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में सम्भव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित

जनसुनवाई दिवस में सात  शिकायतें, दो  का मौके पर निस्तारण

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में सम्भव कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चला। जनसुनवाई में नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। नगर आयुक्त ने शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कुल सात शिकायतें आईं, जिनमें से दो का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।