Shahjahnpur News: तीन तहसीलों में 111 शिकायतें पहुंचीं, 15 का मौके पर निस्तारण
Shahjahnpur News: तीन तहसीलों में 111 शिकायतें पहुंचीं, 15 का मौके पर निस्तारण शिकायतें सुनते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व अन्य।शाहजहांपुर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद की सभी

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। सदर, जलालाबाद और तिलहर तहसीलों में कुल 111 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकारियों ने शेष प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तिलहर तहसील में 10 अधिकारियों के गैरहाजिर मिलने पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। तहसील सदर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस, आईजीआरएस और जनता दर्शन से प्राप्त शिकायतों की मौके पर जाकर जांच की जाए तथा शिकायतकर्ता के साथ जियो टैग फोटो लेकर ही निस्तारण किया जाए।
उन्होंने शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण अनिवार्य रूप से किया जाए। सदर तहसील में 62 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 56 मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।जलालाबाद तहसील में एसडीएम प्रशासन जगदीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 18 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। भारतीय किसान यूनियन की जिलाध्यक्ष मालती कश्यप ने मंडी परिसर में नीलामी चबूतरों और किसान यूनियन सभागार पर अवैध कब्जा हटाने, तौल एवं कार्डिंग व्यवस्था में पारदर्शिता, जलभराव और गंदगी दूर कराने, अवैध वसूली रोकने तथा मूंगफली पर मंडी शुल्क को लेकर स्थिति स्पष्ट करने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा।


