Shahjahnpur News: संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेगी रेड क्रॉस सोसाइटी
Shahjahnpur News: बैठक को संबोधित करते इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी व अन्य।शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय में आयुष चिकित्सकों के साथ विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेहरामऊ के चिकित्सक एवं रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य डॉ. उस्मान अली खान ने की।
जनजागरूकता अभियान
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के निर्देशन में प्रदेशभर में संचारी रोग नियंत्रण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जनपद में भी जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वयंसेवकों को जोड़कर गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व रोगों की रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुरक्षा के उपाय
डॉ. उस्मान अली खान ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए घर और आसपास जलभराव न होने दें, साफ-सफाई रखें और बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। डॉ. मुजीब उल्ला खान ने कहा कि स्वच्छ पेयजल, हाथों की नियमित सफाई, मच्छरों से बचाव और समय पर उपचार से संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित लोग
बैठक में डॉ. मसरूर, मुरारी दीक्षित, नवजोत सिंह, बालकृष्ण पांडेय, बृजेश गुप्ता, चन्द्रसेन वर्मा, रवि बाबू, रामकुमार सक्सेना, अमुनीश कुमार वर्मा, शिवसरन सिंह, रमा देवी, शीला देवी, राजीव राठौर, इमरान खान, अवनीश सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में डॉ. विजय जौहरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


