Shahjahnpur News: एसडीएम के व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों का धरना, कार्य बहिष्कार जारी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में अधिवक्ताओं ने एसडीएम अतुल कुमार के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया और कहा कि जब तक एसडीएम माफी नहीं मांगते और उनका तबादला नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा। तहसील में कामकाज प्रभावित रहा।

एसडीएम के व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों का धरना, कार्य बहिष्कार जारी
एसडीएम के व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों का धरना, कार्य बहिष्कार जारी

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सदर तहसील में एसडीएम अतुल कुमार पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए वकीलों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर तहसील परिसर में धरना दिया और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते तहसील में कामकाज प्रभावित रहा। अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा एडवोकेट ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता साथी एसडीएम से मिलने गए थे। आरोप है कि एसडीएम ने उनके साथ ठीक से बात नहीं की और कथित तौर पर अपशब्द कहते हुए चैंबर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम का घेराव किया और उनके व्यवहार के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक एसडीएम अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त नहीं करते और उनका तबादला नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता साथियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वकीलों ने तहसील में राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि लेखपालों द्वारा समय से रिपोर्ट नहीं लगाई जाती और आरआर स्तर पर पत्रावलियां समयबद्ध तरीके से पूरी नहीं होने से वादकारियों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वकीलों के लगातार प्रदर्शन के बीच बुधवार को भी एसडीएम अतुल कुमार तहसील नहीं पहुंचे। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सतर्क रहा। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। धरने में संरक्षक रज्जन बाबू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, बीपी सिंह, घनश्याम मिश्रा, संजीव मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, महेंद्र बाजपेई, विपुल कुमार बाजपेई, महेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, आदर्श कुमार सक्सेना समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: एसडीएम के व्यवहार के विरोध में दूसरे दिन भी वकीलों का धरना, कार्य बहिष्कार जारी