ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरप्रशासन की अनदेखी पर भड़के अनशनकारी, विरोध प्रदर्शन किया

प्रशासन की अनदेखी पर भड़के अनशनकारी, विरोध प्रदर्शन किया

प्रशासन की अनदेखी पर अनशन कर रहे लोग भड़क गए। अनशनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन...

प्रशासन की अनदेखी पर भड़के अनशनकारी, विरोध प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 02 Mar 2021 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रशासन की अनदेखी पर अनशन कर रहे लोग भड़क गए। अनशनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बोले, कब तक प्रशासन अनदेखी करेगा।सोमवार को अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि किसानों की फसलों को छुट्टा पशु बर्बाद कर रहे है। पशुओं के लिए गोशाला की मांग क्या करना अनुचित है। प्रशासन आंख बंद किए है।

बुधवार से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य रेखा राठौर समाजसेवी पति रामकुमार राठौर व ग्रामीणों के साथ अरिल पुल के पास हनुमान धाम पर अनशन पर बैठीं है।छह दिन से चल रहे अनशन के दौरान एकबार बीडीओ रामशंकर वार्ता करने पहुंचे।लेकिन कोई खास समाधान नहीं निकल सका। कई अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई है।

अनशन पर बैठे रामकुमार राठौर, आशीष प्रजापति, दीन दयाल, शरीफ की तबीयत बिगइ गई है।हरिश्चन्द्र सक्सेना, शिवरतन, जयपाल, रघुवीर, नरेश, रामसागर, जुम्मन आदि ग्रामीणों ने समर्थन किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें