Shahjahnpur News: लापता किशोर की बरामदगी को लेकर करणी सेना का प्रदर्शन
Shahjahnpur News: मिर्जापुर थाने मे मौजूद करणी सेना के सदस्य।मिर्जापुर, संवाददाता। ढाई घाट गंगा तट से कांवड़ यात्रा के दौरान लापता हुए 17 वर्षीय किशोर का करीब एक माह बा
Shahjahnpur News: मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट से कांवड़ यात्रा के दौरान लापता हुए 17 वर्षीय किशोर का करीब एक माह बाद भी सुराग न लगने पर मंगलवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से किशोर की तलाश में तेजी लाने और जल्द बरामदगी की मांग की। भौती निवासी किशोर 13 अगस्त को ढाई घाट गंगा तट पर जल भरने और स्नान करने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर कार्रवाई तेज करने की मांग की।
इस दौरान किसान शक्ति के जिला अध्यक्ष जगवीर सिंह, संजय सिंह, एडवोकेट राजीव कुमार, अभिषेक परमार, विक्रम सिंह, पिंटू मिश्रा, एडवोकेट अजय कुमार, सुमित चंदेल, रवि परमार, सचिन चौहान, हलधर सिंह, ईशू रघुवंशी, रक्षपाल सिंह, तनुज तोमर सहित अन्य थे। इधर, थाना प्रभारी मनोज कुमार गौतम ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है और पुलिस लगातार किशोर की तलाश कर रही है।


