ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरएक ही स्थान पर कराएं कृषि समस्याओं का समाधान

एक ही स्थान पर कराएं कृषि समस्याओं का समाधान

कृषि से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर कराया जा सकता है। जिले में कृषि विभाग की ओर से कई जगहों पर एग्री जंक्शन खोले गए हैं। जिसमें मिट्टी परीक्षा सुविधा के साथ ही उर्वरकों के उपयोग...

एक ही स्थान पर कराएं कृषि समस्याओं का समाधान
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरThu, 28 Jun 2018 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि से जुड़ी सभी तरह की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर कराया जा सकता है। जिले में कृषि विभाग की ओर से कई जगहों पर एग्री जंक्शन खोले गए हैं। जिसमें मिट्टी परीक्षा सुविधा के साथ ही उर्वरकों के उपयोग की जानकारी भी ली जा सकती है। कृषि विभाग की इस योजना से जहां किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, वहीं अब तक कई युवाओं को रोजगार भी मिल चुका है।

शासन की प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के तहत वर्तमान में 65 से ज्यादा कृषि केंद्र यानि एग्री जंक्शन जिले में संचालित हो रहे हैं। जहां एक ही छत के नीचे कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। जिसमें किसानों को मृदा परीक्षण सुविधा, उर्वरक उपयोग की संस्तुतियां, उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंस, वर्मी कंपोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों व लघु कृषि यंत्रों को किराये पर देने की व्यवस्था है। जिससे किसानों को इधर-उधर भागना पड़े। इसके साथ ही इन केंद्रों पर कृषि उपकरणों की मरम्मत, अनुरक्षण, पशु आहार, कृषि उत्पादों का विक्रय, मौसम संबंधी जानकारी व सूचना विज्ञान नियोजन की स्थापना भी कराई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें