अवकाश पर होने के बाद भी प्रधानाचार्य ने खोले पेपर, दी तहरीर

Feb 28, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - मीरानपुर कटरा के बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अवकाश के दौरान परीक्षा के पेपर खोल दिए। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि गोपनीयता भंग होने के कारण प्रधानाचार्य और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह मामला थाने में तहरीर के माध्यम से भेजा गया है।

अवकाश पर होने के बाद भी प्रधानाचार्य ने खोले पेपर, दी तहरीर

मीरानपुर कटरा के बलवंत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य किन्हीं कारणों से अवकाश लेकर गए, लेकिन अवकाश पर रहते हुए ही सुबह पेपर खोल देते रहे। मामले की जानकारी होने के बाद डीआईओएस ने सख्त रुख अपनाते हुए गोपनीयता भंग होने के कारण केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि अवकाश पर जाने के बाद पेपर को कैसे खोल सकते हैं। गोपनीयता भंग होने पर कार्रवाई कर थाने में तहरीर भेजी है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।