ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअरविन्द चुने गए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष

अरविन्द चुने गए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक हुई, जिसमें अरविन्द शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। सभी ने चुनाव जीते अरविन्द का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर हुए चुनाव में अध्यक्ष अरविन्द शर्मा,...

अरविन्द चुने गए ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 19 Nov 2017 05:22 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की बैठक हुई, जिसमें अरविन्द शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। सभी ने चुनाव जीते अरविन्द का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर हुए चुनाव में अध्यक्ष अरविन्द शर्मा, रमेश चन्द्र मिश्रा, पंकज गंगवार ने नामांकन कराया। जिले कुल 14 मतों में नौ मत अरविन्द शर्मा को मिले, जबकि पांच मत रमेश चन्द्र मिश्रा को मिले। पंकज गंगवार को एक भी मत नहीं प्राप्त हुआ। चार मतों से विजयी होकर संघ के जिलाध्यक्ष बने अरविन्द शर्मा का फूल माला पहना कर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। अध्यक्षता विजय सिंह तोमर ने की। रामसरन सिंह यादव, धर्मन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें