खजुरी में 110 मीटर तिरंगा फहराने की तैयारी, हेलीकॉप्टर ट्रायल सफल
Shahjahnpur News - परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की जन्मस्थली कलान में मार्च में 110 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू हो गई है। राजपूत रेजीमेंट के अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ट्रायल लैंडिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं की जांच की गई।

परमवीर चक्र विजेता नायक यदुनाथ सिंह की जन्मस्थली कलान में मार्च में 110 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले शनिवार को राजपूत रेजीमेंट के हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कर हेलीपेड की क्षमता परखी गई। दोपहर करीब 11:30 बजे हुई ट्रायल के दौरान रनवे की स्थिति, वायु दबाव, ऊंचाई संबंधी मापदंड और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। सेना के अधिकारियों के अनुसार 13 या 14 मार्च को राजपूत रेजीमेंट के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में 110 मीटर का तिरंगा फहराया जाएगा। ट्रायल के दौरान एंबुलेंस टीम समय पर नहीं पहुंची, जिस पर सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।
सेना ने आपातकालीन व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया। मौके पर कैप्टन ब्रिगेडियर माइकल डिसूजा, उपनिरीक्षक विनय शुक्ला और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



