ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरहनुमत धाम पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

हनुमत धाम पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

हनुमान जयंती से पहले श्रीरामनवमी पर विसरात रोड स्थित हनुमत धाम में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पुरोहित पंडित छंगा महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और...

हनुमत धाम पर श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 15 Apr 2019 01:14 AM
ऐप पर पढ़ें

हनुमान जयंती से पहले श्रीरामनवमी पर विसरात रोड स्थित हनुमत धाम में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। पुरोहित पंडित छंगा महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई।

श्रीराम दरबार के विग्रह को राजस्थान के मूर्तिकारों ने तैयार किया है। जिसको हनुमत धाम पर नवनिर्मित धनुषाकार पुल से मंदिर तक लाकर स्थापित किया गया। इस पुल का उद्घाटन सात मार्च को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था। हनुमधाम पर 18 और 19 अप्रैल को हनुमान जयंी समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, कमलेश खन्ना, विनोद अग्रवाल, सुरेश सिंघल, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें