Shahjahnpur News: पैनल में धमाका होने से खुटार टाउन में बंद रही पांच घंटे बिजली

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: खुटार में पैनल को ठीक करते कर्मचारी। शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में रविवार को हो रही बारिश के दौरान जिले के कई इलाकों में पांच घंटे से अधिक बिज

पैनल में धमाका होने से खुटार टाउन में बंद रही पांच घंटे बिजली
पैनल में धमाका होने से खुटार टाउन में बंद रही पांच घंटे बिजली

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में रविवार को हो रही बारिश के दौरान जिले के कई इलाकों में पांच घंटे से अधिक बिजली सप्लाई बंद रही, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुवायां डिवीजन क्षेत्र के खुटार विद्युत के पैनल में धमाका होने से पांच घंटे से टाउन एरिया की बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से टाउन एरिया के चार हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के दिन में अंधेरा छा गया और लोगों के घरों में लगे इंवर्टर जबाव दे गए। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद होने से लोगों की शिकायत की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ हरेंद्र कुमार ने पैनल को ठीक कराया। इस दौरान करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। शाम को दोबारा टेस्टिंग टीम ने पहुंचकर पैनल की टेस्टिंग की, जिसके बाद सही तरीके से बिजली सप्लाई शुरू कराई गयी। वहीं सुहेली की 33 केवी लाइन में फाल्ट होने के बाद चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिक देर तक बिजली सप्लाई बंद रहने से विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब चार हजार लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। जानकारी के बाद जेई कौसर रिजवी ने लाइन की पेट्रोलिंग कराई, लेकिन लाइन में फाल्ट नहीं मिला। बारिश के कारण कई बार लाइन की पेट्रोलिग करने में समस्या हुई। हालाकि बाद में लाइन सही कराकर बिजली सप्लाई ठीक कराकर सप्लाई शुरू करा दी गयी。

शहरी क्षेत्रों में बनी रही ट्रिपिंग

= नगर क्षेत्र के टाउन एरिया में अबदुल्लागंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर चौक पर बार बार ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी हुई। जानकारी के बाद लाइन की पेट्रोलिंग कराई गयी, जिसके बाद राहत मिली।

======

FAQs

शाहजहांपुर में बिजली सप्लाई कब बंद हुई?
शाहजहांपुर में रविवार को बारिश के दौरान बिजली सप्लाई पांच घंटे से अधिक समय के लिए बंद रही।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsShahjahnpur News: पैनल में धमाका होने से खुटार टाउन में बंद रही पांच घंटे बिजली