Shahjahnpur News: कलान में बिजली की कटौती से से उपभोक्ताओं को धैर्य टूटा, जाम किया हाईवे
Shahjahnpur News: कलान में शनिवार को बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोग हाई-वे पर जाम लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे में बिजली समस्या का समाधान नहीं होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी।

Shahjahnpur News: कलान। कलान नगर में शनिवार को बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।उनका आक्रोश फूट पड़ा।बड़ी संख्या में लोगाों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाई-वे पर जाम लगा दिया।।उमस भरी गर्मी उसपर बिजली कटौती पर अधिकारियों का ध्यान न देना वजह बनी।प्रदर्शनकारियों में विभाग के खिलाफ इस कदर गुस्सा था कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।एसएचओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाने का प्रयास किया।अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे।उपकेंद्र पर विवादित रहे जेई प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहे।चेयरमैन मौके पर पहुंचे।एक्सईएन से फोन पर वार्ता हुई। 24 घंटे में व्यवस्था को सुधारने का आश्वासन दिया।तक कहीं जाकर जाम खुला।जाम के दौरान हाई-वे के दोनों वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जाम एक घंटे तक लगा रहा।
प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रहे जेई
तीन दिन से नगर में बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शनकारियों ने जेई की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि जेई पहले भी कलान उपकेंद्र पर तैनात रह चुके हैं और अब दोबारा उनकी उसी स्थान पर तैनाती की गई है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पहली पोस्टिंग के दौरान कार्यकाल विवादित रहा।बिजली व्यवस्था खराब रही।भाजपा चेयरमैन के नेतृत्व में हाई-वे पर देर रात तक बैठना पड़ा था।इसपर विभाग ने कार्यालय अटैच कर दिया था।
प्रदर्शनकारी बोले
प्रदर्शन कर रहे युवा नेता आयुष यादव और दीपक गुप्ता सन्नू, योगेश हीरो, करन गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है।उनका कहना था कि नगर में 18 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए, लेकिन निर्धारित आपूर्ति नहीं मिल रही है।बिजली न आने से घरों में समरसेबल, पंखे समेत अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।
चौबीस घंटे की महौलत
नगर में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदर्शनकारियों ने विभाग को 24 घंटे का समय दिया है।इस दौरान बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
स्वतंत्रता दिवस एमडी का आदेश बेअसर
स्वतंत्रता दिवस पर बिजली के चेयरमैन पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली देने का आदेश जारी किया था।कलान में आदेश बेअसर रहा।लोगों ने अपने सोशल प्लेटफार्म आदेश को जमकर ट्रोल किया।
1-जनता मोड़ पर
जनता मोड़ पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है।दो दिन से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल रही थी।लीड़ फ्यूज कारण बताया जा रहा था।
2-थाना मोड़ पर
थाना मोड़ पर 630 केवीए के ट्रांसफार्मर से थाना रोड, दुर्गा मंदिर, ब्लाक रोड, धूमनाथ मोहल्ले को सप्लाई जाती है।कई जगह से बंच केबल जल गई।उपभोक्ता बेहद परेशान रहे तीन से दंश झेला।
3-परौर रोड पर
नगर के परौर रोड पर शनिवार सुबह साढे तीन बजे अर्थ का तार तीन जगह से टूट गया।नगर की सप्लाई बंद कर दी गई।कई घंटे तक सप्लाई बंद रही।
जाम की सूचना मिली थी। प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में व्यवस्था को सुधारने का आवश्वासन दिया गया है।प्रयास रहेगा नगर में 21 घंटे निर्बाध सप्लाई मिले।लोकल फाल्ट के कारण दिक्कत आ रही है।
-शुभेंदु साह, एक्सईएन जलालाबाद
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


