पोल टूटने के बाद लगाने का कार्य धीमा, बढ़ रहा आक्रोश
Shahjahnpur News - लाइन पर पोल लगाने का कार्य करते लाइनमैन। शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में तूफान आए छह दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकाें की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं

शाहजहांपुर। जिले में तूफान आए छह दिन बीत जाने के बाद भी ग्रामीण इलाकाें की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है। ग्रामीणें क्षेत्रों के गांव में हाहाकार मचा हुआ है। पोल टूटने के बाद लगाने का कार्य धीमा हाेने से ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट बढ़ रहा है। जिले के जैतीपुर के गढ़िया रंगीन, कलान, बादशाहनगर, कांट, चिनौर, जलालाबाद सहित कई विद्युत उपकेंद्राें के क्षेत्र के करीब 150 से अधिक गांव की बिजली सप्लाई छह दिन बाद भी नहीं पहुंच पाई हैं। कई दिनों से बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों में बिजली निगम के प्रति नाराजगी है। बिना बिजली के शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। ऐसे में सैकड़ों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिन घरों में इंवर्टर लगे वह कई दिन पहले की जबाव दे चुके हैं और अब तो मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोस के बाजार में जाकर जनरेटर से चार्ज करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की दिनचर्या बदल गयी है.
किसानों के नलकूप के कनेक्शन भी पड़े ठप
पिछले कई दिनों से बिजली सप्लाई न होने से अब किसानों पर असर पड़ने लगा है। जिले के ग्रामीण इलाकों में सैकड़ों पोल टूटने के बाद निजी नलकूपों की लाइन खराब हैं, जिससे किसानों की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गयी हैं। किसान फसल बचाने के लिए पंपसेट को लगाकर सिंचाई करने को मजबूर हैं। वहीं सबमर्सिबल चलाने वाले किसानों को सबसे अधिक समस्या है। उन्हें जनरेटर लगाकर सिंचाई करनी पड़ती है.
एसडीओ का दावा, जल्द आपूर्ति होगी सामान्य
जल्द कार्य पूर्ण करने को लेकर एसडीओ ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आवास विकास एसडीओ अभिषेक दुवे ने बादशाहनगर स्थित कहेलिया फीडर पर का निरीक्षण करते हुए पोल लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीओ ने बताया कि कार्य के दो और गैंग को लगाया गया है। बहुत जल्द सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


