Shahjahnpur News: इसी महीने बादशाहनगर उपकेंद्र को मिल सकती दोहरी लाइन
Shahjahnpur News: मध्यांचल को भेजा था प्रस्ताव-प्रस्ताव पास होने के बाद काम भी हो गया है शुरूशाहजहांपुर,संवाददाता। दो जिलों के बार्डर तक बिजली पहुंचाने बाला बादशाहनगर

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। दो जिलों के बार्डर तक बिजली पहुंचाने बाला बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र के अच्छे दिन आने बाले हैं। बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र को अब 33 केवी की दो लाइन को तोहफा मिलने बाला है। पिछले कई वर्षों से बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र को दी जाने बाली 33 केवी लाइन में लगातार फाल्ट बने रहने के साथ लाइन अधिक लंबी होने से नहीं चल पा रही थी। समस्या को देखते हुए तत्कालीन एसडीओ अवनीश त्रिवेदी ने लाइन का प्रपोजल बनाकर मध्यांचल को भेजा था, जहां से हरी झंडी मिलने के बाद आरडीएसएस द्वारा काम भी शुरू हो गया। करीब ढाई साल चले काम के दौरान बादशाहनगर से अजीजपुर जिग्नेरा से पूरी लाइन बनाकर उपकेंद्र में जोड़ दी गयी।
यानी बादशाहनगर उपकेंद्र को 33 केवी लाइन से जोड़ने के बाद एक ओर से लाइन खराब हो जाने पर दूसरी ओर से लाइन को जोड़कर चला लिया जाएगा। लाइन बनकर तैयार होने के बाद अब अगले सप्ताह इसका शिलन्यास कर अब करंट दौड़ने लगेगा। नई लाइन पर करंट दौड़ने लगेगा। बता दें कि नई लाइन बनने के बाद कहेलिया, सेहरामऊ दक्षिणी तथा कनेंग फीडर 105 गांव के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


