ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरपॉलीथिन बंद, फिर भी दुकानों से बरामद हुई

पॉलीथिन बंद, फिर भी दुकानों से बरामद हुई

शरीर से लेकर पर्यावरण तक को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलीथिन को बंद कर दिया। उसके बावजूद बड़े पैमाने पर पॉलीथिन की खपत की जा रही है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया तो हकीकत सामने आ गई। कई जगहों...

पॉलीथिन बंद, फिर भी दुकानों से बरामद हुई
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 26 May 2019 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

शरीर से लेकर पर्यावरण तक को नुकसान पहुंचाने वाली पॉलीथिन को बंद कर दिया। उसके बावजूद बड़े पैमाने पर पॉलीथिन की खपत की जा रही है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया तो हकीकत सामने आ गई। कई जगहों पर पॉलीथिन पकड़ी गई। जिस पर जुर्माना वसूल किया गया।

नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर पवन कुमार, केशव गंगवार, मंगल सिंह, मुशाहिद हुसैन, सीबी सिंह, सुनीता ने पुलिस बल के साथ पॉलीथिन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और सदर बाजार इलाके में चेकिंग होने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने विरोध किया। नोकझोंक की स्थिति भी आई। लेकिन, पुलिस के आगे किसी की एक नहीं चली। फूड इंस्पेक्टर की मानें तो 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें