एसआईआर ने पुराने मैदान पर तैयार की नई पिच
Shahjahnpur News - = जिले की छह विधानसभा से 4लाख 14 हजार 577 वोट हुआ कम शाहजहांपुर संवाददाता एसआईआर होने के बाद जिले के राजनीतिक मैदानो में नई पिच तैयार हो गई है जिले की

शाहजहांपुर। एसआईआर होने के बाद जिले के राजनीतिक मैदानो में नई पिच तैयार हो गई है जिले की सभी विधानसभाओं में भारी मात्रा में वोट कम हुए हैं।इसलिए कटे हुए वोटो को लेकर राजनीतिक विशेषज्ञ भी असमंजस में है कि इसका लाभ किसे होगा और नुकसान कौन झेलेगा।वही पुराने खिलाड़ियों को भी नई पिच पर अब नए तरीके से ही खेलना होगा वहीं नए खिलाड़ी और पुराने खिलाड़ियों में कोई खास अंतर भी नहीं रह जाएगा।जिले में एसआईआर के बाद सभी विधानसभाओं में भारी संख्या में वोट कम हुए हैं जिसमें कटरा विधानसभा में लगभग 58000 वोट कम हुए हैं। जलालाबाद विधानसभा में लगभग 60 हजार वोट घटे हैं।
तिलहर विधानसभा में लगभग 60000 वोट कम हुआ है। पुवायां विधानसभा में लगभग 80 हजार वोट कम हुए हैं।वहीं सबसे ज्यादा शहर विधानसभा में 1 लाख छह हजार वोट कम हुए हैं।ददरौल विधानसभा में लगभग 50 हजार वोट कम हुए हैं।सभी विधानसभा में 50 हजार से लेकर 1 लाख तक वोट कम होने के बाद मतदाताओं के घटने की संख्या के बाद बड़े राजनीतिक विश्लेषक भी असमंजस में है। इतने वोट कटने के बाद क्या स्थिति रहेगी वोट कटने के बाद इसका लाभ किसे मिलेगा और किसे नुकसान इसका भी सही आकलन नहीं हो पा रहा है। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि यह वोट मृतक और ट्रांसफर हुए लोगों के कटे हैं यह पहले भी नहीं पड़ते थे इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि कई बूथ पर चुनाव के समय इसमें से अधिकांश वोट पड़ जाते थे लेकिन कटने के बाद अब किसी भी स्थिति में वोट नहीं पड़ पाएंगे। इसलिए प्रत्याशियों के सामने असमंजस की स्थिति होगी और एसआईआर ने राजनीति के पुराने मैदाने पर नई पिच तैयार कर दी है इससे नए और पुराने खिलाड़ियों में ज्यादा अंतर नहीं रहेगा समस्याएं दोनों तरफ होगी और आसानी भी दोनों तरफ हो सकती है।वही एसआईआर के बाद सभी पार्टियां अपने आपको मज़बूत भी बता रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


