ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा, तीन युवकों को गिरफ्तार कर छह बाइकें जब्त की
Shahjahnpur News - तिलहर पुलिस ने तीन लोगों को पकड़कर ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा किया।सबहेड: जिस जिले से करते थे चोरी उससे दूर के जिले में आधी कीमत पर बेच देते थे बाइक,

तिलहर, संवाददाता। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर बाइक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर कुल 6 बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपियों ने आसपास के क्षेत्र में जो बाइकें बेची हैं पुलिस उनका सुराग लगा रही है। ऑटो लिफ्टर गैंग के खुलासे पर सीओ ज्योति यादव ने पुलिस टीम को बधाई दी। शुक्रवार को कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि सुबह जैतीपुर मार्ग पर कुछ लोग चोरी की बाइकें बेचने आ रहे हैं। कोतवाल ने एसआई नितिन मलिक एवं मो.मारूफ के नेतृत्व में एक टीम को लगा दिया।
इसी दौरान जैतीपुर मार्ग पर 2 बाइकों से 3 युवक आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर फरार होने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कटरा के रमापुर गांव निवासी रामलखन उर्फ नन्हे व अवनीश और फीलनगर गांव निवासी इमरान खां है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 6 बाइकें बरामद की।--दूसरे जिलों में बेचते थे चोरी की बाइकेंपकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह जिस जिले से बाइक चोरी करते थे उस जिले में नहीं बेचते थे। दूसरे जिले में उस बाइक को बेचने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि बाइक चुराने के तुरंत बाद बाइक को सुनसान जगह पर कुछ घंटों के लिए लावारिस खड़ी कर देते थे और मौका लगने पर बाइक को उठा लेते थे। उन्होंने बताया कि नई बाइक को वह आधी कीमत में बेच देते थे। बाइकों को बेचने में उनके कई जिलों में लोग सक्रिय थे जिन्हें चोरी की बाइक वह लोग दे देते थे और रुपए ले लेते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


