Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsPolice Investigate Cow Slaughter Incident in Tulapur Village Uttar Pradesh
 खुटार में गोवंश की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

खुटार में गोवंश की हत्या में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Shahjahnpur News - गांव तुलापुर में गोवंश की हत्या का मामला सामने आया है। हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने घटना की सूचना दी। अज्ञात व्यक्तियों ने खेत में निराश्रित गोवंश की हत्या की और मांस ले गए। पुलिस ने गौ वध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। स्थानीय लोग दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Nov 11, 2025 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

खुटार, संवाददाता। गांव तुलापुर में राम विनोद शुक्ला के खेत में गोवंश की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। नगर के मोहल्ला गांधीनगर के रहने वाले अवनीश मिश्र ने बताया कि वह हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। दस नवंबर को संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से सूचना मिली कि खुटार के गांव तुलापुर-बेला के बीच से निकली नहर के पास भैय्यन व नवनीत मिश्रा के खेत में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक निराश्रित गोवंश की हत्या कर उसका मांस ले गए। सूचना पाकर अवनीश मिश्र अपने कार्यकर्ता कमल दीक्षित के साथ मौके पर पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहां उन्होंने कटा हुआ गोवंश का सिर, खाल, पैर की हड्डियां और आसपास फैला खून देखा। पास में खून से सनी एक प्लास्टिक की रस्सी भी मिली, जिससे अंदेशा हुआ कि अज्ञात कसाइयों ने रात में गोवंश को मारकर मांस ले गए। पुलिस ने गौ वध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर कसाइयों की खोज में लगाई हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि गोकशी के मामलों की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम भी खुटार में मौजूद है। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं और पुलिस से दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जुटी टीमें बहुत जल्द इस घटना का खुलासा करेंगी।