
रामबारात में अराजकता का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
संक्षेप: Shahjahnpur News - श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने राम बारात के दौरान अराजकता फैलाने वाले चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि इन युवकों ने झांकियों को रोककर व्यवधान पैदा किया और फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट डाली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राम बारात के दौरान अराजकता फैलाने और फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोपित युवको पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चार युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आदर्श श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने तहरीर में बताया कि 31 अक्टूबर को श्रीराम बारात के दौरान जब झांकियां निकल रही थीं, उसी समय इन्द्रजीत परमार नामक व्यक्ति ने अपनी दुकान के सामने 30 से 35 कुर्सियां डाल रखी थीं। बताया गया कि उन्हीं कुर्सियों पर बैठे कुछ लोग फेसबुक पर रामलीला को लेकर आपत्तिजनक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट डाल रहे थे।

आरोप है कि ये लोग बार-बार झांकियों को रोककर व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। अत्यधिक भीड़ के कारण कमेटी ने मौके पर कुछ नहीं कहा, लेकिन जब आखिरी भस्मासुरकी झांकी निकल रही थी, तभी राजू राठौर, इन्द्रजीत परमार, अजय चंदेल और हरप्रीत त्रिपाठी ने कुछ लोगो के साथ झांकी रोक ली व व्यवधान करते हुए गाली गलौच करते हुए झगड़ा कर दिया और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। तहरीर में पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान एक के पास रिवाल्वर व एक पास रायफल भी थी। पुलिस ने मेला कमेटी अध्यक्ष अनिल गुप्ता की तहरीर पर राजू राठौर,इंद्रजीत परमार,अजय चंदेल,हरप्रीत त्रिपाठी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुक़दम्मा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




