Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsPolice Encounter Arrest of Cow Smuggler in Tulapur Village
 खुटार में गोकशी करने पहुंचे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

खुटार में गोकशी करने पहुंचे तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

संक्षेप:

Shahjahnpur News - फोटो 19::पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार युवक।खुटार, संवाददाता। तुलापुर गांव के पास गौवंश अवशेष मिलने के मामले में सक्रिय हुई पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली। गौकशी करने पहुंचे तस्करों और पुलिस के...

Nov 12, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो 19::पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार युवक। खुटार, संवाददाता। तुलापुर गांव के पास गौवंश अवशेष मिलने के मामले में सक्रिय हुई पुलिस को सोमवार रात बड़ी सफलता मिली। गौकशी करने पहुंचे तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष आरके रावत के निर्देशन में पुलिस टीम नहर किनारे चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचा तान लिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरोपी की पहचान मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता (35) निवासी जादमपुर कला के रूप में हुई है। मौके से तमंचा, कारतूस और जानवर काटने के औजार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने ससुर छोटे पुत्र नवाब निवासी केसरपुर (पीलीभीत) और अन्य साथियों जावेद उर्फ करिया, जफर, कमरूल व भूरे खां के साथ मिलकर गौकशी करता है। उसने स्वीकार किया कि तीन दिन पहले भी तुलापुर के पास गौवंश की हत्या की थी। पुलिस ने घायल को सीएचसी खुटार से जिला अस्पताल रेफर किया और फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी।