मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

पुवायां में पुलिस ने तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हुआ। पुलिस ने अवैध असलहा, लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। सभी आरोपी चोरी और मोबाइल छिनैती के मामलों में लिप्त रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

पुवायां (शाहजहांपुर)। थाना पुवायां पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके से अवैध असलहा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की रात गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन बदमाश मोटरसाइकिल से कस्बा पुवायाँ से सिसोरा (थाना मोहम्मदी, जनपद खीरी) की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की और घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। मुठभेड़ में सौरभ मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा निवासी हरदयाल कूचा, कस्बा पुवायां के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अर्पित सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना निवासी बड़ागांव थाना पुवायां और मौसम दीक्षित उर्फ आशुतोष पुत्र सच्चिदानंद निवासी सिसोरा थाना मोहम्मदी (खीरी) को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, छीना गया ओप्पो एफ-19 मोबाइल फोन, 840 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि तीनों अभियुक्त मोबाइल छिनैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में लिप्त रहे हैं और राहगीरों को निशाना बनाते थे। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, इन अभियुक्तों के खिलाफ शाहजहाँपुर और खीरी जनपद में करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना पुवायाँ में मुकदमा संख्या 237/26 धारा 109(1) बीएनएस और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।