Shahjahnpur News: मिर्जापुर थाने में तैनात इश्कबाज सिपाही खुटार के गांव में रंगरलिया मनाते ग्रामीणों ने पकड़ा
Shahjahnpur News: ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, सूचना पर पहुंची पीआरबी को सौंपा खुटार। मेरठ जनपद के थाना खरखोदा के गांव बघौनी निवासी 2021 बैच के सिपाही की तैनाती जिले के

Shahjahnpur News: खुटार। मेरठ जनपद के थाना खरखोदा के गांव बघौनी निवासी 2021 बैच के सिपाही की तैनाती जिले के मिर्जापुर थाने में है। पांच माह पहले सिपाही की मुलाकात खुटार के एक गांव में रहने वाली एक छात्रा से शाहजहांपुर में हो गई थी। उस समय सिपाही की भी तैनाती सदर थाने में थी। जबकि छात्रा शाहजहांपुर में एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। दोनों ने एक दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए थे और आपस में बातचीत करने लगे थे। इस दौरान युवती और सिपाही जब भी शाहजहांपुर जाते थे, तो वहां दोनो की मुलाकात हो जाती थी।
प्रेमिका से मुलाकात
बीती रात में सिपाही की खुटार के गांव निवासी अपनी प्रेमिका से बात हुई और रात एक बजे उससे मिलने खुटार चला आया। गांव पहुंचने पर रात में जब दोनों सुनसान जगह पर पहुंचे, तभी आहट पाकर गांव के लोग भी वहां पर पहुंच गए और गांव में चोर होने का शोर मच गया। जिस पर गांव के लोग जाग गए और दोनों को मौके पर ही संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों से पूछताछ की, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस के साथ ही थाना पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस कार्रवाई
खबर लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ करने के बाद आरोपी सिपाही को बाइक समेत थाने ले गई। जहां कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने उससे पूछताछ की और मामले की सूचना अधिकारियों को दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना देकर घटना की पूरी जानकारी देने के बाद उक्त सिपाही को बाइक सहित मिर्जापुर थाने को भेज दिया गया। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि मिर्जापुर थाने में तैनात सिपाही गौरव कुमार को ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध रूप में पकड़ा गया था जिस पर मौके पर पहुंची पीआरबी ने सिपाही गौरव कुमार को थाने ले आई थी। जहां पर पूछताछ करने के बाद सिपाही को मिर्जापुर थाने को भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई। जिस वजह से पुलिस ने सिपाही को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। उधर मिर्जापुर कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि गौरव कुमार नाम का सिपाही थाने में तैनात है यदि वह खुटार थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया है तो उसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


