लाट साहब जुलूस से पहले शालीनता, धैर्य और ड्यूटी पर मुस्तैदी का पाठ पढ़ाया
Shahjahnpur News - होली के परंपरागत 'लाट साहब' जुलूस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने जुलूस के मार्ग की समीक्षा की और ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस बल की तैनाती के लिए निर्देश दिए।

होली पर निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में उच्च स्तरीय ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को शालीनता, धैर्य और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में जुलूस मार्ग की बिंदुवार समीक्षा की। सेक्टर और जोन निर्धारण, पिकेट ड्यूटी, मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी तैनाती तथा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी, खुफिया तंत्र की सक्रियता तथा पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



