तमंचा व कारतूस के साथ युवक को पकड़ा

Mar 03, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में च

तमंचा व कारतूस के साथ युवक को पकड़ा

थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खमरिया में एक व्यक्ति घर पर देशी तमंचा और कारतूस के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सोनू (27) पुत्र वीरेश निवासी खमरिया को एक 315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आयुध अधिनियम की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।