नाजायज तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mar 09, 2026 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में सदर बाजार थाना पुलिस ने गाली-गलौज और धमकी के मामले में वांछित आरोपी नवनीत सक्सेना को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

नाजायज तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने गाली-गलौज और धमकी के मामले में वांछित एक आरोपी को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर 7 मार्च को आलोक सक्सेना, नवनीत सक्सेना और मनीष सक्सेना के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।8 मार्च की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास से वांछित आरोपी नवनीत सक्सेना (24) पुत्र आलोक सक्सेना उर्फ महेश निवासी आवास विकास कॉलोनी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक नाजायज तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, कांस्टेबल बिट्टू कुमार और सोनू कुमार शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।