शादी का झांसा देने के मामले में षड्यंत्र के आरोपी को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

पीड़ित युवती ने 19 अप्रैल को दर्ज कराई थी रिपोर्ट, मुख्य आरोपी अभी भी फरारखुटार। शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने व बेटे का साथ देने के मामले

शादी का झांसा देने के मामले में षड्यंत्र के आरोपी को भेजा जेल

खुटार। शादी का झांसा देकर युवती से गलत काम करने व बेटे का साथ देने के मामले में साजिशकर्ता पिता को पुलिस ने पकड़ लिया और कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। खुटार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का जनपद सीतापुर के थाना सदरपुर के गांव दिवियापुर में रहने वाले सूरज वर्मा के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। दोनों रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच नजदीकियां थी। युवती से शादी करने का झांसा देकर युवक गलत काम करता रहा। काफी समय बीतने के बाद युवक से शादी करने को कहा।

तो साफ इनकार कर दिया। बाद में आरोपी सूरज वर्मा ने युवती के साथ गाली गलौज और मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में आरोपी का पिता नन्हेंलाल भी शामिल था। पीड़ित युवती ने इस मामले की तहरीर खुटार थाने में दी थी। 19 अप्रैल को पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस के अनुसार, षड्यंत्र करने वाले नन्हेंलाल को घर से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी सूरज वर्मा की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।