तिलहर विधायक और उनके पति को धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार
Shahjahnpur News - तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और उनके पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान कुछ युवकों ने विधायक और उनके पति के खिलाफ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।

तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और उनके पति डॉ. राम सिंह कुशवाहा को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के पति और बरेली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राम सिंह कुशवाहा अपने आवास से कार्यकर्ताओं के साथ निगोही के भगत सिंह चौराहे पर रखी होलिका में आखत डालने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने विधायक और उनके पति के खिलाफ अशोभनीय और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।पीछे
चल रहे भाजपा कार्यकर्ता मुनेन्द्र कुमार सिंह, राजीव प्रताप सिंह, दिनेश सिंह और अभिषेक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि युवक उन पर भी आक्रामक हो गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अजीजपुर गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता मुनेन्द्र कुमार सिंह उर्फ कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने गोविंद, आदित्य और उनके साथियों के खिलाफ धारा 131, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


