प्रॉपर्टी डीलर के इनामी हत्यारोपियों प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने छह वर्ष बाद पकड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - तिलहर पुलिस ने छह वर्ष बाद हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा।तिलहर, संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे 25-25 ह

प्रॉपर्टी डीलर के इनामी हत्यारोपियों प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने छह वर्ष बाद पकड़ा

तिलहर। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में छह वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ भी की। मधुबन कॉलोनी निवासी सतीश चंद्र गंगवार की 22 मई 2019 को घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में सतीश के पिता लेखराज ने हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने विसरा प्रजव होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद 15 दिसंबर 2019 को विसरा रिपोर्ट में सतीश को अल्कोहल के साथ जहर देने का खुलासा हुआ था।

इसी दौरान लेखराज को सतीश की पत्नी सुनीता और राजनपुर गांव निवासी दामाद कपिल के बीच अवैध संबंध होने की भनक लगी थी। 25 अगस्त 2020 को सुनीता अपनी पुत्री अवंतिका को लेकर कपिल के साथ भाग गई थी।इसके बाद लेखराज ने 31 दिसंबर 2020 को सुनीता और कपिल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। फरार होने के बाद दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभी तक पुलिस मामला ठंडे बस्ते में डाली हुई थी लेकिन तेज तर्रार एसपी सौरभ दीक्षित ने आरोपियों को पकड़ने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने रविवार को सरयू पुलिया के पास से राजनपुर गांव के कपिल गंगवार व उसकी प्रेमिका पिपरा गांव की सुनीता गंगवार को पकड़ लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।