Shahjahnpur News: गवाही न देने का दबाव बनाकर युवती से मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुरShahjahnpur News: सिंधौली में पुरानी रंजिश के चलते युवती से मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता कमर जहां ने बताया कि 5 जुलाई को उनकी बेटी परी बानो को गवाही नहीं देने के लिए धमकाया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई।

Shahjahnpur News: सिंधौली। पुरानी रंजिश में मुकदमे की गवाही न देने का दबाव बनाकर युवती से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव तेरा निवासी कमर जहां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच जुलाई को उनकी बेटी परी बानो को रास्ते में रोककर गवाही न देने की धमकी दी गई। विरोध करने पर अरबाज खान और शाहनवाज खान ने मारपीट की। गुलिस्ता और गुलापसा के साथ भी मारपीट का आरोप है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


