ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुररेलवे स्टेशन की दीवारों पर सुन्दरता बिखेर रहे चित्र

रेलवे स्टेशन की दीवारों पर सुन्दरता बिखेर रहे चित्र

रेलवे स्टेशन की सुन्दरता पर चार चांद लगाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य गेट पर पूछताछ काउंटर के सामने चित्र बनाएं। यात्रियों को पोषण के प्रति संदेश देने के लिए चित्र...

रेलवे स्टेशन की दीवारों पर सुन्दरता बिखेर रहे चित्र
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 17 Sep 2019 01:57 AM
ऐप पर पढ़ें

रेलवे स्टेशन की सुन्दरता पर चार चांद लगाने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्य गेट पर पूछताछ काउंटर के सामने चित्र बनाएं। यात्रियों को पोषण के प्रति संदेश देने के लिए चित्र बनाए गए हैं।

कुछ दिन पहले एडीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। तब सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान स्टेशन पर चित्र बनाने पर चर्चा हुई थी। सीडीओ के निर्देश पर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर चित्र बनाने के लिए युवतियां पहुंचीं। रेल अफसर मुख्य गेट के बाहर चित्र बनवाने को तैयार थे। परन्तु कुछ ऐसा पेंच फंसा, जिसके चलते पूछताछ काउंटर के सामने पेटिंग कराई गई। अरुणिमा शर्मा और शिवम सक्सेना के नेतृत्व में अदीबा परवेज, पल्लवी, रोली पांडेय, पिंकी आदि ने पोषण पर आधारित चित्रों को बनाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें