ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरअभियान को सफल बनाने को चित्र लेखन प्रतियोगिता

अभियान को सफल बनाने को चित्र लेखन प्रतियोगिता

शाहजहांपुर। हिन्दुस्तान संवाद

अभियान को सफल बनाने को चित्र लेखन प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरWed, 14 Nov 2018 01:35 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी के सभी जिलों में 26 नवंबर से प्रारम्भ होने वाले मिजिल्स रूबेला अभियान को सफल बनाने के लिए पुराना जिला अस्पताल स्थित सभागार में मीडिया कार्यशाला हुई। 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय चित्र लेखन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के आयोजन के लिए जानकारी दी गई।

सीएमओ डा.आरपी रावत ने बताया कि मिजिल्स रूबेला अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें नौ माह से लेकर 15 वर्ष तक के सभी बच्चों को मिजिल्स रूबेला का एक टीका लगाया जाएगा। अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों के प्रतिरक्षण हेतु जन जागरूकता अति आवश्यक है। इसके लिए यूनिसेफ जिला स्तरीय चित्र लेखन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन बुधवार को दोपहर दो से शाम छह बजे तक गांधी भवन शाहजहांपुर में किया जा रहा है। बताया कि जिला स्तरीय चित्र लेखन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन यूपी के 75 जिलों में केवल शाहजहांपुर में ही किया जाएगा। यह स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की अनूठी पहल है। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी समस्त ब्लाकों से 500 से अधिक बच्चो वाले मदरसा, स्कूलों को चिन्हित किया गया है। प्रत्येक स्कूल से दो छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। चित्र लेखन प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का विषय मिजिल्स रूबेला टीकाकरण रखा गया है। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नकद पुरुस्कार में प्रथम आने वाले को पांच हजार, द्वितीस आने वाले को तीन हजार और तृतीय को दो हजार व सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार दिया जाएगा।

26 नवंबर से शुरू होगा टीकाकरण अभियान: डिप्टी सीएमओ डा. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मिजिल्स रूबेला खतरनाक बीमारी है, जो वायरस के मध्यम से होती है। इसके वायरस को सीआरएस (कंट्रोल रूबेला सिंड्रोम) के नाम से जाना जाता है। यह गर्भवती महिलाओं को प्रभावित करता है, जिससे उस महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे को प्रभावित करता है। गर्भपात हो जाता, बच्चा मृत पैदा हो सकता है, बच्चा जन्मजात बहरा या आंधा भी हो सकता है। बच्चे को ह्रदय संबंधित बीमारी होने का भय रहता है। बीमारी को खत्म करने के लिए अभियान के जरिए नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को एक साथ मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2018 से मिजिल्स रूबेला वैक्सीन को शुरू किया जा चुका है। अभियान में 11.5 लाख बच्चो का लक्ष्य जनपद शाहजहांपुर का है। डा.विपिन मिश्रा ने बताया है कि 26 नवंबर से मिजिल्स रूबेला अभियान शुरू हो रहा है, जिसके लिए जिला स्तरीय सभी तैयारीयां पूर्ण की जा चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें