ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरप्रदर्शन कर फूंका रेलवे प्रशासन का पुतला

प्रदर्शन कर फूंका रेलवे प्रशासन का पुतला

सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों की जमीन पर कब्जे के विरोध रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन का पुतला दहन भी किया गया। मोर्चा के कार्यकर्ता रेलवे...

प्रदर्शन कर फूंका रेलवे प्रशासन का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSun, 16 Sep 2018 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों की जमीन पर कब्जे के विरोध रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन का पुतला दहन भी किया गया। मोर्चा के कार्यकर्ता रेलवे प्रशासन पर रोजा मंडी के सामने की जमीन पर कब्जे को लेकर कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं।

इस बीच किसी अधिकारी ने अनशनकारियों का संज्ञान नहीं लिया। जिससे नाराज मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलवे प्रशासन का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए अनशन स्थल से खिरनीबाग चौराहा पहुंचे। जहां बीच चौराहे पर पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नबी ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए किसानों की जमीन ली गई थी। लेकिन उस पर रेलवे प्रशासन की नीयत खराब हो गई है। बिना किसी सूचना व अभिलेख के किसानों की जमीन पर खंभे लगवाकर कब्जा कर लिया गया। जिस वजह से गरीब किसान भूखों मरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर मोहम्मद शोएब, राममूर्ती, लालाराम, रामकिशोर, रामसरन, अनीस, चंद्रपाल, जगदीश आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें