Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsPensioners Meeting in Shahjahanpur Key Demands for Increased Benefits and Timely Payments
गन्ना शोध परिषद के कर्मियों को पेंशन देने का छाया रहा मुद्दा

गन्ना शोध परिषद के कर्मियों को पेंशन देने का छाया रहा मुद्दा

संक्षेप: Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में पेंशनर्स की मासिक बैठक आयोजित हुई। पेंशनर्स ने सरकार से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन देने, महंगाई राहत बहाल करने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के समयबद्ध भुगतान की मांग की। अन्य मुद्दों में रेलवे छूट बहाली और पेंशन स्वीकृत पत्र की प्रतियों की उपलब्धता शामिल हैं।

Mon, 17 Nov 2025 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

शाहजहांपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पेंशनर्स कक्ष में सोमवार को प्रांतीय अध्यक्ष रवि शर्मा की अध्यक्षता और जिला महासचिव सत्य प्रकाश तिवारी के संचालन में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के पेंशनर्स ने अपनी समस्याएं, सुझाव और लंबित मांगें विस्तार से रखीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार को पेंशनरों के हितों पर तत्काल प्रभाव से निर्णय लेना चाहिए। बैठक की प्रमुख मांगों में उत्तराखंड की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष पर क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग प्रमुख रही। कोविड काल के 18 माह की रोकी गई महंगाई राहत शीघ्र बहाल करने, परिवहन निगम की बसों में रियायत देने और गन्ना शोध परिषद के पेंशनरों को पूर्व की भांति पेंशन दिए जाने की भी मांग की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह मुद्दा काफी गरमाया रहा। पेंशनरों ने नगर निगम से दवाई का दैनिक छिड़काव, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल समयबद्ध भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अस्पताल व बैंकों में पृथक काउंटर की व्यवस्था की भी मांग रखी। बैठक में कहा गया कि अपर निदेशक कोषागार बरेली मंडल द्वारा पेंशन स्वीकृत पत्र की प्रति पेंशनरों को न भेजे जाने से उन्हें अनावश्यक परेशानी होती है, इसलिए इसकी प्रति सीधे उपलब्ध कराई जाए। साथ ही नोशनल इंक्रीमेंट देने में हो रही देरी खत्म करने, पेंशन का राशिकरण 15 से घटाकर 11 वर्ष करने और वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे छूट पुनः बहाल करने की भी मांग की गई।