जैतीपुर थाना परिसर में शनिवार दोपहर होली

Mar 01, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

Shahjahnpur News - जैतीपुर थाना परिसर में होली पर्व को शांति से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज और सीओ ज्योति यादव ने लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और क्षेत्र की समस्याओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जैतीपुर थाना परिसर में शनिवार दोपहर होली

जैतीपुर थाना परिसर में शनिवार दोपहर होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज ने की।इस दौरान एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ ज्योति यादव ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से किसी भी अफवाह विवाद या अवांछित गतिविधि से दूर रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध किया। एसडीएम ने पीस कमेटी के सदस्यों से उनकी समस्याएं भी पूछीं। कुछ सदस्यों द्वारा क्षेत्र की समस्याएं बताए जाने पर उन्होंने नें पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में प्रभावी रूप से गश्त करने पर जोर दिया। बैठक में गयाराम यादव, राजीव मिश्रा, अनूप मिश्रा, शिवसरन वर्मा, सोनू गुप्ता, ऋषिपाल कश्यप, श्याम बिहारी, विजय कश्यप, शाकिर अली, उस्मान अली सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।