ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरनिरोगी काया के लिए खानपान पर दें विशेष ध्यान

निरोगी काया के लिए खानपान पर दें विशेष ध्यान

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1987 के बाद से प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य...

निरोगी काया के लिए खानपान पर दें विशेष ध्यान
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरSat, 28 May 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस वर्ष 1987 के बाद से प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े मुद्दों के बारें में जागरूकता बढ़ाना हैं। जिनमें से यौन और प्रजनन अधिकारों के मुद्दों को प्राथमिकता में रखा गया है। वर्तमान में देश में 57 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) ने एक चिंताजनक प्रवृत्ति को चिह्नित किया है। काफी महिलाएं एनीमिया से जूझ रही हैं।

महिलाओं के लिए एनिमिया एक बड़ा स्वास्थ्य संकट

मेडिकल कॉलेज की प्रवक्ता डा. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने बताया कि आंकड़ों के अनुसार, भारत में महिलाओं में एनिमिया या खून की कमी की समस्या काफी वर्षों से बनी हुई है। इसके पीछे पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक और संतुलित डाइट ना मिल पाना सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर यह भी देखा गया है कि जो औरतें दिनभर अपने परिवार, बच्चों और घर के सदस्यों के लिए रसोई में खाना पकाने और उनकी सेहत का ख्याल रखने में व्यस्त होती हैं। वे अपनी डाइट पर विशेष ध्यान नहीं देतीं। नतीजनत शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने वाली रेड ब्लड सेल्स का निर्माण कम होता है। ऐसे में महिलाओं को ध्यान देने की जरूरत है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें