Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsOxford Public School Students Shine in Indian Culture Knowledge Exam
ऑक्सफोर्ड के छात्रों ने लहराया परचम

ऑक्सफोर्ड के छात्रों ने लहराया परचम

संक्षेप:

Shahjahnpur News - आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रसकूपा बहादुरपुर के दो छात्रों ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रौनक मिश्रा ने तहसील स्तर पर और देवांश सक्सेना ने राज्य स्तर पर सफलता हासिल की। विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी पुरस्कार मिले। प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Feb 12, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, रसकूपा बहादुरपुर में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय के दो छात्रों ने तहसील और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह परीक्षा 7 नवंबर 2025 को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में कराई गई थी। कक्षा 8 के छात्र रौनक मिश्रा ने तहसील स्तर पर तथा देवांश सक्सेना ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के कई अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को संस्था की ओर से मेडल व प्रमाणपत्र तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नगद पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर बाजपेई ने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;