Hindi NewsUttar-pradesh NewsShahjahnpur NewsOrganizational Review Meeting of Industry Trade Council Held in Shahjahanpur
 व्यापारी समाज के लिए विधानसभा व विधान परिषद में सीट आरक्षण की उठी मांग

व्यापारी समाज के लिए विधानसभा व विधान परिषद में सीट आरक्षण की उठी मांग

संक्षेप:

Shahjahnpur News - फोटो 06:::उद्योग व्यापार मंडल की संगठनात्मक समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री।शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के एक मैरिज लॉन में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित...

Nov 16, 2025 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

फोटो 06:::उद्योग व्यापार मंडल की संगठनात्मक समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री। शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के एक मैरिज लॉन में रविवार को उद्योग व्यापार मंडल की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे बरेली मोड़ पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश के विकास में चाहे पुल निर्माण हो, सड़कें बनें या अस्पताल खुले, इन सभी कार्यों में व्यापारी समाज के कर से प्राप्त धन का महत्वपूर्ण योगदान है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार का खजाना भरता है, लेकिन उसके हितों के लिए न तो विधानसभा और न ही विधान परिषद में कोई सीट आरक्षित है, जबकि अन्य संगठनों को यह सुविधा प्राप्त है। उन्होंने घोषणा की कि शाहजहांपुर की धरती से व्यापारी समाज के लिए सीट आरक्षण की मांग अब हर बैठक में जोरदार तरीके से उठाई जाएगी। जीएसटी पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि अब तक हुए लगभग 37 संशोधनों में से 35 व्यापार संगठन के सुझावों पर आधारित हैं। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महामंत्री कमाल फहीम, अभिषेक मोहन, शकील अहमद और अमित पांडे सहित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व उपहार देकर प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खान, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजेश जायसवाल, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता, कृष्ण लील, धर्मपाल रैना सहित कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक में पुवायां, रामपुर कला, खुटार, मदनपुर, तिलहर, रोडवेज व्यापार मंडल सहित कई शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश गुलाटी, लक्ष्मण प्रसाद, सतनाम सिंह चावला, जितेंद्र वर्मा, गोपाल मिश्रा और शाहबाज खान भी शामिल रहे।