...या हुसैन की सदाओं से गूंजा कस्बा
नगर में मोहर्रम के मौके पर सोमवार शाम ताजियों का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जगह-जगह पर मातमी प्रदश्रन हुआ। लोगेां को लंगर भी तकसीम किया गया। देर शाम तक ताजियों को करबला ले जाया गया।सोमवार को...
नगर में मोहर्रम के मौके पर सोमवार शाम ताजियों का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जगह-जगह पर मातमी प्रदश्रन हुआ। लोगेां को लंगर भी तकसीम किया गया। देर शाम तक ताजियों को करबला ले जाया गया।
सोमवार को ताजियों के साथ लोग मातम करते हुए चल रहे थे। मर्सिया ख्वानी से माहौल मातमी बन गया। हसन-हसन या हुसैन की सदाएं भी बुलंद की गई। इस दौरान खीर-हलुआ भी बांटा गया। लोगों ने फातिहाख्वानी भी कराइर्।
शहीद ए आजम कॉन्फ्रेंस मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी भी साथ रहे। उन्होंने हजरत इमाम हसन-हुसैन की शहादत को याद किया। इस मौके पर सदर नईमुद्दीन उर्फ गुड्डू, नायाब सदर अहसान मोहम्मद ,राजू शाह, नबी शेर, अमीर हसन, यासीन, कल्लू, कदीर, नोशे, जाकिर, फैयाज, लाला आदि ताजियेदारों ने शिरकत की।
Attachments area