Shahjahnpur News: मरम्मत के सहारे रामगंगा पुल, जाम से हाल बेहाल
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: अल्हागंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी पर रामगंगा नदी पर बना लगभग पांच दशक पुराना पुल लगातार मरम्मत की समस्या से जूझ रहा है। पुल की जॉइंट गार्डरों की मरम्मत के कारण जाम की स्थितियाँ बन रही हैं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने पुल की तकनीकी जांच और स्थायी समाधान की मांग की है।

Shahjahnpur News: अल्हागंज। राष्ट्रीय राजमार्ग-730सी पर अल्हागंज-फर्रुखाबाद के बीच रामगंगा नदी पर बना करीब पांच दशक पुराना पुल लगातार मरम्मत के सहारे चल रहा है। चार सितंबर से पुल के आठ जॉइंट गार्डरों की मरम्मत जारी है। इसके चलते दिन-रात जाम लग रहा है। रात में वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। पुल के कई हिस्सों में गड्ढे, दरारें और जॉइंट के बीच एक से दो फीट तक गैप होने का दावा स्थानीय लोगों ने किया है। पिछले दो वर्षों में कई बार मरम्मत के बावजूद समस्या लौट रही है। लोगों ने पुल की तकनीकी जांच कराकर स्थायी समाधान की मांग की है।
पूर्व में जर्जर पुल पर ट्रक नदी में गिरने समेत कई हादसे हो चुके हैं।


