मोबाइल टॉवर की जांच करने पहुंचे अधिकारियों को पीटा
गांव भरई में मोबाइल टावर की जांच करने आए विजय कुमार वाजपेयी अपने अधिकारियों संग जांच करने...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 14 Jun 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें
गांव भरई में मोबाइल टावर की जांच करने आए विजय कुमार वाजपेयी अपने अधिकारियों संग जांच करने आए। टावर पर कार्यरत कर्मचारी ने कुछ लोगों संग मिलकर मारपीट की। पांच अधिकारी घायल हो गए। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि जितेंद्र यादव, नीटू सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।