धार्मिक स्थल का रास्ता बंद करने का आरोप

Apr 06, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - ददरौल के चौढेरा गांव में मां दुर्गा देवी मंदिर के रास्ते को कुछ लोगों द्वारा अवरुद्ध किया गया है। महिला पुजारी रेनू और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर श्रद्धालुओं के लिए मार्ग रोक दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

धार्मिक स्थल का रास्ता बंद करने का आरोप

ददरौल। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के चौढेरा गांव में मां दुर्गा देवी मंदिर के रास्ते को अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। मंदिर की महिला पुजारी रेनू और ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा कर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार श्रद्धालु दक्षिण दिशा से मंदिर आते हैं, लेकिन आरोप है कि दबंगों ने वहां जाली लगाकर मार्ग रोक दिया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। मामले की शिकायत तहसील दिवस में की गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मंदिर का रास्ता खुलवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।