बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत में पांच सहपाठियों पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

पिता ने सहपाठियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया-पुवायां पुलिस मामले की जांच कर आगे की कर रही है कार्रवाईपुवायां, संवाददाता। पुवायां के आरएमएल इंस्टी

बीएससी नर्सिंग छात्र की मौत में पांच सहपाठियों पर मुकदमा

पुवायां। पुवायां के आरएमएल इंस्टीट्यूट के छात्रावास में बीएससी नर्सिंग छात्र का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने पांच सहपाठियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के पिता ने सहपाठियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। बिहार के रोहतास जिले के थाना इंद्रपुरी क्षेत्र के बस्तीपुर गांव निवासी विनोद कुमार मरकट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र अजय राज पुवायां स्थित एक मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग का छात्र था और कॉलेज के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि 27 मई को अजय घर से कॉलेज आया था। 29 मई को उसके सहपाठियों ने फोन कर सूचना दी कि अजय ने छात्रावास में आत्महत्या कर ली है।

पिता का आरोप

सूचना मिलने पर विनोद कुमार अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ शाहजहांपुर पहुंचे। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि कॉलेज के कुछ सहपाठी अजय को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिससे वह परेशान रहता था।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तहरीर के आधार पर छात्र के सहपाठियों सुमित, आयुष्मान, आर्यन, नैतिक और एक अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय राज का शव कहां मिला?
अजय राज का शव पुवायां के आरएमएल इंस्टीट्यूट के छात्रावास में फंदे से लटका मिला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।