ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरदंडात्मक कार्रवाई से डरने वाले नहीं लेखपाल

दंडात्मक कार्रवाई से डरने वाले नहीं लेखपाल

प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी...

प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी...
1/ 2प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी...
प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी...
2/ 2प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी...
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरMon, 16 Jul 2018 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन सोमवार को रामलीला मैदान में जारी रहा। सभी लेखपालों ने पूरे जोश के साथ धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण ने कहा कि लेखपाल किसी तरह की कार्रवाई से परेशान न हो और इसी तरह से हड़ताल में शामिल होते रहे। उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल दंडात्मक कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। पूर्व जिला मंत्री मनोज सक्सेना ने कहा कि लेखपाल पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिला ऑडिटर अवधेश ने लेखपालों से एकजुट रहकर हड़ताल में शामिल रहने की अपील की। इस बीच संयुक्त राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अगर शासन दंडात्मक नीति अपनाता है, तो उनका संगठन भी लेखपाल संघ के आंदोलन में शामिल होगा। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, अध्यक्ष सदर वेदराम जौहर, तहसील अध्यक्ष कलान इकबाल खां, अशोक सिंह, अनुराग, सिद्धि, कल्पना, अंशु बाजपेई, अनूप शर्मा, इंद्रपाल वर्मा, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें