हर बच्चे को भेजें स्कूल, पढ़ाई से बदलेगी तकदीर: गुप्ता

Apr 07, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बस खेड़ा खुर्द में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने कहा कि हर बच्चे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

हर बच्चे को भेजें स्कूल, पढ़ाई से बदलेगी तकदीर: गुप्ता

निपुण भारत मिशन के तहत न्याय पंचायत बस खेड़ा खुर्द क्षेत्र में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने गांव के परिवारों का सर्वे कर हर बच्चे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित करें। पढ़ाई से तकदीर बदलेगी। उन्होंने प्रधान, बीडीसी, वार्ड सदस्य और पंचायत कर्मियों से पांच-पांच बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान किया।चौपाल में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रश्मि और एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की।

एआरपी शुभम तिवारी ने मिशन की जानकारी दी। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। संचालन दक्षिता अग्रवाल ने किया, जबकि आभार अश्वनी कुमार अवस्थी ने व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।