Shahjahnpur News: संविदा कर्मियों की हड़ताल से टीबी मरीजों की अटकी जांचें
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से नगर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं। मरीजों को दवा और जांच के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग की लैब में भी ताला लगा है। मरीजों को जांच और दवा के लिए पुराने जिला अस्पताल या निजी मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है, जिससे उनका खर्च बढ़ रहा है।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से हड़ताल के चलते नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद पड़े हैं, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मरीज दवाई लेने के लिए पीएचसी पहुंच रहे, लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिलने पर बापस लौटना पड़ रहा है। जिले के ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य केंद्रों पर जांचे प्रभावित हो रहीं हैं, वहीं अब सबसे अधिक समस्या तो टीबी विभाग में होने लगी है। मेडिकल कालेज की टीबी विभाग में कर्मियों के हड़ताल के कारण दवाई और जांच के लिए लैब में ताला लटका हुआ है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डाक्टर द्वारा मरीजों को देखने के बाद लिखी हुई दवाई को बाहर से लेना पड़ता है, वहीं कफ आदि की जांच के लिए मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। ऐसे में मरीजों को आर्थिक रूप से परेशान होना पड़ता है। सोमवार को डाक्टर को दिखाने के लिए बैठे कई मरीजों ने बताया कि कई दिनों से जांच नहीं हो पा रही है, जिससे बाहर से करानी पड़ती है। बता दें कि मरीजों की दवाई छूट जाने के बाद रोग हावी होने लगता है और प्रतिरोधक क्षमता भी खत्म होने लगती है।
टीबी मरीजों को जांच और दवा में परेशानी
मरीजों को निजी मेडिकल कॉलेज व पुराना अस्पताल भेजने को कहा जा रहा
मेडिकल कालेज में टीबी रोगी मरीजों को दवाई व जांच न होने पर मरीजों को पुराना जिला अस्पताल व निजी मेडिकल कालेज के लिए भेजा जा रहा है। इससे मरीजों को किराए के साथ परेशान और होना पड़ता है। वहीं मौजूद चिकित्सक ने बताया कि मरीजों को जांच के लिए सहुलियत देते हुए भेजा जाता है।
पीएचसी बंद होने से मरीज परेशान
नगर की सभी पीएचसी रहीं बंद, मरीजों को परेशानी
एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर की सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद रहे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना कारना पड़ा। वहीं संविदा कर्मियों ने लखनऊ में हड़ताल कर नारेबाजी की।

