वेतन अटका तो सड़क पर उतरे एनएचएम कर्मी, सीएमओ दफ्तर में झाड़ू लगाकर जताया विरोध

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों ने दो महीने से मानदेय न मिलने के विरोध में सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से झाड़ू लगाई। उनका कहना है कि वेतन में हो रही देरी से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

वेतन अटका तो सड़क पर उतरे एनएचएम कर्मी, सीएमओ दफ्तर में झाड़ू लगाकर जताया विरोध

शाहजहांपुर। दो माह से मानदेय न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को सीएमओ कार्यालय में फूट पड़ा। संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले पहुंचे कर्मचारियों ने पहले नारेबाजी की और फिर प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर परिसर में झाड़ू लगाकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब बारह बजे बड़ी संख्या में कर्मचारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। “दाम नहीं तो काम नहीं” के नारे लगाते हुए कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार दो माह बीस दिन बीत जाने के बाद भी मानदेय जारी नहीं किया गया, जिससे परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।

सीएचओ संघ के जिला अध्यक्ष वरुण ने कहा कि सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं एनएचएम कर्मचारियों के सहारे संचालित हो रही हैं, बावजूद इसके कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सुदीप शुक्ला, महामंत्री विनीत पांडेय, सिद्धार्थ शर्मा, अशोक दीक्षित, श्वेता मॉरिस, अंशू मिश्रा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।