Shahjahnpur News: निजी वाहनों के लिए नई सीरीज यूपी 27 सीए आज से
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Shahjahnpur News: शाहजहांपुर में निजी वाहनों के लिए नई पंजीकरण सीरीज यूपी 27 सीए मंगलवार से शुरू होगी। यह सीरीज यूपी 27 बी जेड की जगह लेगी, जो 31 अगस्त को समाप्त हो गई। इच्छुक वाहन मालिक ऑनलाइन फैंसी या सामान्य नंबर बुक कर सकेंगे।

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। निजी वाहनों के पंजीयन के लिए नई सीरीज यूपी 27 सीए मंगलवार से शुरू होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार वर्तमान सीरीज यूपी 27 बी जेड 31 अगस्त को समाप्त हो गई। नई सीरीज यूपी 27 सीए को एक सितंबर की सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण (फैंसी) नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए सीरीज को संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इच्छुक वाहन स्वामी मंगलवार सुबह 10 बजे से अपनी पसंद के फैंसी या सामान्य पंजीयन नंबर ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। एआरटीओ प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों को नई सीरीज के संचालन और ऑनलाइन बुकिंग संबंधी प्रक्रिया का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


